छत्तीसगढ़
MLA देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार कोर्ट लेकर जा रही पुलिस
Nilmani Pal
20 Aug 2024 10:15 AM IST

x
रायपुर raipur news। कुछ देर बाद रायपुर जेल में तीन दिन की रिमांड काटने के बाद विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार के न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसके लिए दोनों जिलों की पुलिस भारी संख्या में बल तैनात किया है। ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
chhattisgarh news बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट में 10 जून को हिंसा और आगजनी हुई थी। इस प्रकरण में शनिवार को भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर राजधानी स्थित केंद्रीय जेल भेज दिया गया था। अब तीन दिन की न्यायिक रिमांड के बाद मंगलवार को बलौदाबाजार के न्यायालय में पेश किया जाएगा। बलौदाबाजार पुलिस देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड बढ़ाने के लिए मांग करेगी। वहीं यादव ने भी की जमानत के लिए आवेदन लगाया गया है। chhattisgarh
Next Story





