छत्तीसगढ़

शव की शिनाख्त कर रही पुलिस, स्टोर रूम में मिली थी जलती हुई लाश

Nilmani Pal
18 Aug 2023 6:40 AM GMT
शव की शिनाख्त कर रही पुलिस, स्टोर रूम में मिली थी जलती हुई लाश
x

दुर्ग. जिले में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर के बाहर बने स्टोर रूम में एक जलती हुई लाश मिली। लाश को मिले दो दिन बीत गए हैं, लेकिन पुलिस यह तक पता नहीं लगा पाई है कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस जांच करने की बात कहकर कोई भी जानकारी होने से मना कर रही है।

मोहन नगर थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि 16 और 17 अगस्त की दरम्यानी रात 112 पर फोन आया था कि दुर्ग के गिरधारी नगर वार्ड 9 स्थित भूपेंद्र यादव के घर के बाहर बने बाथरूम में कोई जल रहा है। सूचना मिलते ही 112 और मोहन नगर पुलिस की टीम रात 1.30 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि बाथरुम में एक शव पड़ा है और वो जल रहा है। इसके बाद उसे बुझाया गया। तब तक शव बुरी तरह जल चुका था। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई करके राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वो शव की सिनाख्त कर रही है। शव महिला का है या पुरुष का ये पीएम रिपोर्ट आने बाद ही पता चल पाएगा।

जिस घर के स्टोर रूम में जलता हुआ शव मिला है वो भूपेंद्र यादव का है। भूपेंद्र सोसायटी में काम करता है। उसने बताया कि घटना की रात वो अपनी पत्नी सुप्रिया और बच्चों के साथ खाना खाकर सोया था। जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो सुप्रिया घर पर नहीं थी। पुलिस ने पहले तो सोचा शव सुप्रिया का ही है, लेकिन अगले दिन वो राजनांदगांव में मिल गई। सुप्रिया घर में बिना किसी को बताए क्यों गई। वो राजनांदगांव कैसे पहुंची। जला हुआ शव उसके जाने के बाद ही क्यों मिला। क्या सुप्रिया का इस शव या मर्डर से कोई संबंध है इन सवालों का जवाब पुलिस नहीं दे रही है।


Next Story