छत्तीसगढ़

पुलिस की पहल : 129 नग गुम मोबाइल असल मालिकों को किए गए वापस

Nil dhankar
20 July 2026 6:00 PM IST
पुलिस की पहल : 129 नग गुम मोबाइल असल मालिकों को किए गए वापस
x

सरगुजा। जिले के कई थाना/चौकी में लगातार गुम मोबाइल फोन से संबंधित आवेदन प्राप्त हो रहे थे। इन आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से डीआईजी और एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल अंबिकापुर एवं समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा नागरिको के गुमे हुए मोबाइल फ़ोन कों खोजकर असल मालिकों कों पुनः वापस पहुचाये जाने हेतु विशेष अभियान की शुरुवात की गई थी, इसी कड़ी मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे साइबर सेल एवं जिले के समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस तकनीक की मदद से पिछले 5 महीने मे 129 गुम मोबाइल फोन कुल कीमती लगभग 31 लाख रुपये का मशरुका वापस बरामद किया गया और मोबाइल धारको को सौपा गया, इससे पूर्व सरगुजा पुलिस द्वारा फ़रवरी 2026 मे 525 नग गुमे हुए मोबाइल वापस को बरामद कर मोबाइल धारको को वापस सौपा गया था, मोबाइल असल मालिकों को वापस लौटाने हेतु पुलिस टीम की तकनीकी दक्षता, समन्वय और सतत प्रयासों की आमजनो द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा मोबाइल धारको को सम्बोधित करते हुए कहा कि कई मोबाइल धारको को मोबाइल गुमने के पश्चात वापस मिलने की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन पुलिस टीम के सामूहिक प्रयास से आपको आपका गुमा हुआ मोबाइल वापस खोजकर दिलाया गया है, मोबाइल धारक अपने मोबाइल संभाल कर रखे, स्वयं सचेत रहे एवं दुसरो को भी सचेत करें, मोबाइल में हर किसी कि कई गोपनीय जानकारी एवं महत्वपूर्ण जानकारी रहती है, जो मोबाइल गुमने पर उस जानकारियों का गलत एवं मनमाना तरीके से उपयोग कर साइबर ठगी जैसी घटनाये कारित की जाती है, इस दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पुलिस की वर्ड की जानकारी देकर लोगो को साइबर ठगी से बचने के तरीके एवं तत्काल की जाने वाली गतिविधि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई साथ ही मोबाइल वापस पाने वाले धारको को शुभकामनायें प्रदान की गई। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने मोबाइल धारको को POLICE key word के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

Next Story