छत्तीसगढ़

पुलिस मुखबिर की हत्या, सड़क पर मिला शव

Nilmani Pal
23 Aug 2022 11:14 AM IST
पुलिस मुखबिर की हत्या, सड़क पर मिला शव
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में एक बार फिर नक्सली दहशत देखने को मिली है। जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तुमकपाल के गुडसे चौक पर युवक का शव मिला है। युवक किस गांव का रहने वाला है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। शव के पास पर्चे मिले हैं उस पर बुधराम मारकाम पुलिस का मुखबिर लिखा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक के हाथों में रस्सी बंधी हुई है। शरीर में चोट के निशान भी दिख रहे हैं। बीच सड़क में पड़े शव की पहचान करने गुडसे, तुमकपाल, कटेकल्याण सहित आसपास के गांव के लोग जुटे थे, पर शव की पहचान नहीं हो पाई है।

कटेकल्याण एरिया कमेटी के नाम से फेंके गए पर्चे में लिखा हुआ है, मृतक डीआरजी जवानों के संपर्क में रहता था। कटेकल्याण क्षेत्र में डीआरजी जवानों को भेजता था। युवक की हत्या के बाद पर्चा फेंका गया है। यह घटना नक्सली वारदात है या आपसी रंजिश का मामला है। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

Next Story