छत्तीसगढ़

गुमशुदा बच्चों की पतासाजी के लिए चलाए गए 'ऑपरेशन मुस्कान' में पुलिस को मिली सफलता

jantaserishta.com
4 July 2023 11:42 PM IST
गुमशुदा बच्चों की पतासाजी के लिए चलाए गए ऑपरेशन मुस्कान में पुलिस को मिली सफलता
x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य में गुमशुदा बच्चों की पतासाजी के लिए आपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को इस मामले में व्यापक अभियान चलाने के आदेश दिए थे। निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी एस.सी. द्विवेदी के पर्यवेक्षण में गुमशुदा बच्चों की पतासाजी हेतु प्रदेश व्यापी अभियान ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ दिनांक 01 जून से 30 जून 2023 तक चलाया गया, जिसमें राज्य पुलिस को बेहतर सफलता मिली है।
‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के प्रभावी संचालन के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों को विभिन्न दिशा-निर्देश दिए गए, जिसे पुलिस अधीक्षकों एवं जिलों में नामांकित नोडल अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुए इस अभियान को सफल बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया। यह अभियान प्रदेश के भीतर एवं विभिन्न राज्यों यथा उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली एवं कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में चलाया गया। इस दौरान जिलों में गठित पुलिस टीम द्वारा हर संभावित स्थानों पर जाकर गुमशुदा बच्चों को बरामद किया गया।
‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के दौरान 72 बालक एवं 487 बालिकाओं इस प्रकार राज्यभर के कुल 559 गुमशुदा बच्चों को बरामद किया गया है, जिसमें सर्वाधिक जिला जांजगीर-चांपा के 76, रायपुर 56, बिलासपुर 52 एवं सक्ती के 52 गुमशुदा बच्चों को एवं शेष अन्य जिलों द्वारा बरामद किया गया है। ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के माध्यम से बरामद किये गये बालक/बालिकाओं को पुलिस द्वारा विधिवत उनके परिजनों के सुपूर्द कर गुमशुदा बच्चों एवं पालकों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने में सफलता प्राप्त की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story