छत्तीसगढ़

लोकेशन ट्रेस से मिली पुलिस को सफलता, पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी

Nil dhankar
30 May 2023 2:36 PM IST
लोकेशन ट्रेस से मिली पुलिस को सफलता, पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी
x
छग

डोंगरगढ़। नाबालिग पीड़िता को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को छुरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि जेतगुंड्रा गांव निवासी नरेंद्र कुमार नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दो साल तक बलात्कार करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।

यह बात पीड़िता ने अपने घर वालो को बताई फिर घर वालो के साथ 15 मई को पीड़िता ने आरोपी नरेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज कराई। रिपोर्ट के बाद से आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी नरेंद्र का लोकेशन ट्रेस किया तथा उसे गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

Next Story