पुलिस को मिली कामयाबी, गुम इंसान को ढूंढकर परिजनों को सौंपा

कोंडागांव: पुलिस के अनुसार प्रार्थीया धनईबाई नेताम (36 वर्ष) लभा डोंगारीपारा थाना माकड़ी ने 9 मई को थाना माकड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि, उसका पति दशमत नेताम (40 वर्ष) दिनांक 2 मई को घर में बिना बताये घर का मोटर सायकल लेकर निकला है, जो वापस घर वापस नही आया है। आसपास तथा रिश्तेदारों में पता तलाश किया गया, पता नहीं चल रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में गुम इंसान कायम कर पता तलाश की जा रही थी। पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कोंडागांव निमितेष सिंह पर्यवेक्षण में गुम इंसान का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान गुम इंसान को 12 मई को माकड़ी क्षेत्र से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





