छत्तीसगढ़
पुलिस ने बैनर, पोस्टर और रैली के जरिये नशे से दूर रहने का दिया संदेश
jantaserishta.com
2 Jun 2023 7:16 PM IST

x
छग
रायगढ़। तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने को लेकर प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इसी अनुक्रम में चौकी खरसिया पुलिस व खरसिया क्षेत्र की विभिन्न महिला समूह द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संयुक्त रूप से खरसिया शहर में नशा मुक्ति का संदेश देने अभियान चलाया गया।
मुहिम के तहत खरसिया पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों, पान ठेला व दुकानों में पोस्टर चिपकाए गये तथा शहर में बैनर के साथ रैली निकालकर आमलोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। मुहिम में खरसिया पुलिस के साथ आमलोगों की अच्छी सहभागिता रही है जिसे देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा स्कूल, कॉलेजों के प्रांरभ होते ही “नशा मुक्ति अभियान” को और विस्तार किये जाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये गये हैं।
Tagsतंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसानपुलिस ने नशे से दूर रहने का दिया संदेशखरसिया पुलिसछत्तीसगढ़रायगढ़Disadvantages of tobacco consumptionpolice gave message to stay away from drugsKharsia PoliceChhattisgarhRaigarh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





