छत्तीसगढ़
महिला सुरक्षा"अभिव्यक्ति" एप की जानकारी पुलिस ने महिलाओं को दी
Shantanu Roy
12 March 2022 6:28 PM GMT

x
छत्तीसगढ़
धमतरी। महिला सुरक्षा"अभिव्यक्ति" जागरूकता सप्ताह के पांचवें दिन मधुबन धाम मेला मगरलोड में आये महिलाओं एवं बालिकाओं को अभिव्यक्ति एप,ऑनलाईन ठगी,सायबर ठगी के संबंध में दी गई जानकारी।
मेले में आये महिलाओं एवं बालिकाओं के मोबाईल में अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कर दी गई एप की जानकारी,एवं बांटी गई जागरूकता संबंधी पंप्लेट पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को लगातार किया जा रहा है जागरूक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जी.सी.पति के मार्गदर्शन में एवं शक्ति टीम प्रभारी रीना नीलम कुजूर एवं टीम द्वारा मधुबन धाम मेला मगरलोड में आये महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय नया रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा प्रारंभ किए गए अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी दी गई। .
अभिव्यक्ति ऐप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से बनाया गया है। इस एप्लीकेशन में महिलाएं, बालिकाएं अपनी समस्या ऑनलाइन दर्ज करा सकती हैं,साथ ही ऑनलाइन अपनी शिकायतों के निराकरण का स्टेटस भी देख सकती हैं। महिलाओं को सायबर सुरक्षा एवं छेड़छाड़ ,पोक्सो एक्ट,पिड़ित क्षतिपूर्ति योजना एवं घरेलू हिंसा,आत्म रक्षा के बारे में जानकारी दी गई।
महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप के बारे में जानकारी देकर ऐप डाउनलोड कराया गया एवं पंपलेट वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में शक्ति टीम प्रभारी श्रीमती रीना कुजूर एवं महिला आरक्षक केशर मंडावी ,लक्ष्मी कर्रे,कौशल्या गावडे़,तनुजा कंवर, लक्ष्मी नागवंशी, महेश्वरी सिदार एवं मधुबन धाम मेला मगरलोड आये महिलाएं एवं बालिकाएं बहुत संख्या में उपस्थित थे।

Shantanu Roy
Next Story