छत्तीसगढ़

गांव में खूनी संघर्ष के बाद पुलिस फोर्स तैनात

Janta Se Rishta Admin
11 July 2022 11:06 AM GMT
गांव में खूनी संघर्ष के बाद पुलिस फोर्स तैनात
x

कवर्धा। कवर्धा (कबीरधाम) में सोमवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और सब्बल चले। मारपीट में करीब 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घायलों से पूछताछ की जा रही है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, धरमपुरा गांव में दो पक्षों के बीच सुबह करीब 6 बजे ही मारपीट शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और सब्बल निकल आए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गांव की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कई सारे लोगों के सिर फूट गए। कई के हाथ-पैर टूट गए हैं। उपद्रव होता है देख गांव के अन्य लोग दहशत में आ गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा और लोग घरों में दुबके रहे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और उपद्रवियों को शांत कराया। इसके बाद सभी को एंबुलेंस और अन्य साधनों से अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि गांव के भाग पर गाय चराने और गौठान बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि असल कारण अभी सामने नहीं आ सका है। पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है। वहीं दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज कराई गई है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta