छत्तीसगढ़

मसीहा बनकर आई पुलिस, तूफान के बीच ऐसे बची युवक की जान

jantaserishta.com
12 Jun 2026 12:26 PM IST
मसीहा बनकर आई पुलिस, तूफान के बीच ऐसे बची युवक की जान
x
छत्तीसगढ़.
धरसींवा: राजधानी रायपुर में गुरुवार रात तेज आंधी-बारिश के बीच एक युवक गहरे नाले में गिर गया. बिजली गुल होने से चारों ओर पसरे अंधेरे में युवक को बचने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी. इसी दौरान गंज थाना पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी अचानक मौके पर पहुंची. युवक को देख तेज बारिश में पुलिसकर्मी नाले की ओर दौड़ पड़े. काफी मशक्कत के बाद उन्होंने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और समय रहते उसकी जान बचा ली. अब पुलिस की इस संवेदनशीलता की सराहना हो रही है.
जानकारी के मुताबिक, नाले से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम में शामिल आरक्षक जितेंद्र साहू और जितेश मांझी ने युवक से उसका नाम और पता पूछा. युवक ने अपना नाम श्रावण कुमार भगत बताया, जो झारखंड के गुमला जिले का रहने वाला है. हालांकि वह रायपुर में कहां निवास करता है, इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया.
पुलिस टीम ने उस युवक को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय पहल की विभागीय अधिकारियों ने भी सराहना की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story