छत्तीसगढ़

पुलिस का खुलासा: महिला के आशिक ने की पति की हत्या, जहर खिलाकर वारदात को दिया अंजाम

Shantanu Roy
30 Sept 2021 10:59 AM IST
पुलिस का खुलासा: महिला के आशिक ने की पति की हत्या, जहर खिलाकर वारदात को दिया अंजाम
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी में एक बार फिर आशिक़ी का खूनी खेल देखने को सामने आया है, जहा एक युवक ने शादीशुदा महिला से अवैध संबंध बनाते हुए उसके पति को रास्ते से हटाने शराब में ज़हर डाल पिला दी।पर रास्ता साफ होते ही कहानी ज़्यादा दिन चल ना सकी और आरोपी अब हवालात पहुँच गया।

मामला मंदिर हसौद थाना इलाके के ग्राम चंदखुरी का है जहां 12 सितम्बर को सुबह द्रोणकुमार सेन का शव नगपुरा जावा रोड के किनारे नाले के पास मिला था जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज सहित गांव के रहवासियों से पूछताछ कर मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखने वाले पुनीत धीवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने द्रोणकुमार की हत्या करना कबूला।

Next Story