छत्तीसगढ़

पुलिस ने रायपुर कोर्ट परिसर में चाकूबाजी की खबर का किया खंडन

Nilmani Pal
30 May 2026 4:59 PM IST
पुलिस ने रायपुर कोर्ट परिसर में चाकूबाजी की खबर का किया खंडन
x

रायपुर। पुलिस ने रायपुर कोर्ट परिसर में चाकूबाजी की खबर का खंडन किया है। पुलिस ने बताया कि आज थाना पुरानी बस्ती के एक पुराने प्रकरण में दोनों पक्षों की न्यायालय में पेशी निर्धारित थी। पेशी उपरांत दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, जिसमें एक पक्ष के राहुल सोनी को दूसरे पक्ष के धृवेश देवांगन द्वारा दीवार से सिर टकराकर चोट पहुंचाई गई।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए धृवेश देवांगन को हिरासत में ले लिया गया। घायल राहुल सोनी को आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।

यह स्पष्ट किया जाता है कि दोनों पक्ष न्यायालय में अपनी-अपनी पेशी हेतु स्वयं उपस्थित हुए थे। उन्हें पुलिस द्वारा पेशी के लिए नहीं लाया गया था। साथ ही, सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित की जा रही चाकू से हमला किए जाने की सूचना तथ्यहीन एवं भ्रामक है। प्रारंभिक जांच में चाकू से हमला किए जाने की बात सही नहीं पाई गई है।

प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है तथा पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Next Story