छत्तीसगढ़

पुलिस ने अवैध महुआ शराब भट्टी को किया ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप

Shantanu Roy
8 Jan 2026 6:52 PM IST
पुलिस ने अवैध महुआ शराब भट्टी को किया ध्वस्त, माफियाओं में मचा हड़कंप
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम टपरदा में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब भट्टी का नष्टीकरण किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुसौर प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टपरदा के बाहर खेत में अवैध रूप से महुआ शराब तैयार की जा रही है और इसके लिए भट्ठियां लगाई गई हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम का गठन कर आज सुबह मौके पर घेराबंदी करते हुए दबिश दी।

रेड कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में संलिप्त आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद अवैध महुआ शराब भट्ठियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इसके साथ ही लगभग 70 से 80 प्लास्टिक डिब्बों और बोरियों में संग्रहित महुआ पास को भी मौके पर ही नष्टीकरण किया गया। पुलिस के अनुसार बड़ी मात्रा में महुआ पास मिलने से यह स्पष्ट है कि लंबे समय से यहां अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव ने कार्रवाई के बाद गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब बनाने, बेचने और परिवहन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अवैध शराब के निर्माण और विक्रय से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब न केवल कानून के खिलाफ है, बल्कि इससे सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के साथ उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक धनुर्जय बेहरा, विजय कुशवाहा, ठंडाराम गुप्ता, खिरोद भोय एवं महिला आरक्षक सुमन बरेठा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की सक्रियता से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुसौर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से ग्रामीणों में भी सकारात्मक संदेश गया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
Tagsरायगढ़पुसौर पुलिसग्राम टपरदाअवैध शराबमहुआ शराबशराब भट्टीपुलिस कार्रवाईरेड कार्रवाईनष्टीकरणमुखबिर सूचनाएसपी दिव्यांग कुमार पटेलएएसपी अनिल कुमार सोनीसीएसपी मयंक मिश्राथाना पुसौरअवैध कारोबारमहुआ पासछत्तीसगढ़ पुलिसRaigarhPusaur PoliceVillage Tapardaillegal liquorMahua liquorliquor distillerypolice actionraid actiondestructioninformer informationSP Divyang Kumar PatelASP Anil Kumar SoniCSP Mayank MishraPusaur Police Stationillegal businessMahua PassChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story