छत्तीसगढ़

डिजाइनर हथियार ऑर्डर करने वालो पर पुलिस का शिकंजा, 48 चाकू जब्त

Shantanu Roy
1 Jan 2023 3:36 PM GMT
डिजाइनर हथियार ऑर्डर करने वालो पर पुलिस का शिकंजा, 48 चाकू जब्त
x
छग
दुर्ग। दुर्ग जिले में ऑनलाइन ऑर्डर पर घातक हथियार मंगाने का काफी क्रेज बढ़ा है। इसमें सबसे आगे नाबालिग हैं। इनके द्वारा डिजाइनर से लेकर बड़े आकार के चाकुओं का ऑर्डर किया जा रहा है। दुर्ग जिले में बढ़ती चाकूबाजी की घटना को देखते हुए पुलिस ने इस पर पैनी नजर रखी है। पुलिस ने ऑनलाइन ऑर्डर को ट्रैक करके 48 चाकू को जब्त किया है। दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि, जिले में ऑनलाइन के माध्यम से घातक हथियार मंगाने की शिकायत लगातार मिल रही थी। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी क्राइम नसर सिद्दीकी के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम सायबर यूनिट दुर्ग की टीम को एक्टिव किया गया। इस टीम ने ऑनलाइन शापिंग साइटस के विभिन्न कंपनियों से संपर्क स्थापित किया।
इसके वहां से घातक हथियार मंगाने वालों की सूची मंगाई। सूची में दिए गए नाम पता, मोबाइल नंबर के आधार पर 48 नग धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने जब ऑनलाइन शापिंग साइटस के माध्यम से घातक हथियार मंगाने वालों की जानकारी जुटाई तो पता चला कि इसमें ज्यादातर नाबालिक बच्चे हैं। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनो को बुलाकर दोबारा ऐसा न करने की समझाइश दी। डीएसपी क्राइम नसर सिद्दकी ने बताया कि ने 48 चाकू जब्त किए गए हैं। आगे भी यह निगरानी जारी रहेगी। इसमें नाबालिग बच्चे अधिक इंट्रेस्ट ले रहे हैं, इसलिए इस कार्य को और गंभीरता से लिया जा रहा है। दुर्ग शहर में 15 दिन पहले आई एक बारात में जमकर चाकूबाजी की घटना हुई थी। इसमें 7 लोग घायल हुए थे। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर थी। मोहन नगर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा था। घटना शक्तिनगर इलाके की थी। बीते 1 दिसंबर को दुर्ग कोतवाली थाने के सामने दोपहर डेढ़ बजे के करीब तीन लड़कों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। इसमें युवक को काफी चोट आई थी। पुलिस अब तक इस मामले में आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई।
Next Story