छत्तीसगढ़
IPL ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, सट्टेबाज गिरफ्तार
Shantanu Roy
26 April 2026 10:28 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। शहर में अवैध ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सट्टा संचालक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान चल रहे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना चकरभाठा पुलिस टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर नयापारा चौक के पास दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति को मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश पंजवानी (33 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 08 चकरभाठा के रूप में हुई है। वह अपनी एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक MH 36 T 6207) पर बैठकर मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालन कर रहा था। जांच में सामने आया कि आरोपी “क्रोमा गेट आईडी” नामक एप के जरिए क्रिकेट मैचों पर सट्टा चला रहा था और लेन-देन डिजिटल माध्यम से कर रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी अज्जू भकतानी से 20 हजार रुपये लेकर सट्टा नेटवर्क चला रहा था। साथ ही वह ग्राहकों से जुड़े लेन-देन को ऑनलाइन माध्यम से आगे भेजता था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था। जिसमें दो अन्य लोग भी शामिल थे।
जो फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन और सट्टा संचालन में उपयोग की जा रही एक्टिवा स्कूटी को जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आईपीएल के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच चल रहे मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी दिनेश पंजवानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं, उसके साथी अज्जू भकतानी और एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 7(1) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि शहर में चल रहे अवैध सट्टा और जुआ नेटवर्क पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsऑनलाइन सट्टाचकरभाठा पुलिसआईपीएल सट्टादिनेश पंजवानीछत्तीसगढ़ जुआ अधिनियमBNS धारा 112सट्टा गिरोहक्रिकेट सट्टाक्रिकेट ऑनलाइन सट्टाonline bettingChakarbhatta policeIPL bettingDinesh PanjwaniChhattisgarh Gambling ActBNS Section 112betting gangcricket bettingcricket online bettingछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





