छत्तीसगढ़

नवापारा में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, दो कोचिए गिरफ्तार

SHIDDHANT
8 May 2026 10:56 PM IST
नवापारा में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, दो कोचिए गिरफ्तार
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: नवापारा में गोबरा नवापारा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की है और दोनों को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम पारागांव बाजार चौक के पास दो व्यक्ति सफेद प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही शराब खरीदने आए लोग मौके से फरार हो गए, जबकि शराब बेच रहे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बसंत सिन्हा और सीताराम निषाद के रूप में हुई है, जो गांधी चौक क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। दोनों पारागांव गांव के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 42 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब 4,200 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने जब आरोपियों से शराब बिक्री से संबंधित दस्तावेज और लाइसेंस मांगे तो वे कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story