छत्तीसगढ़

पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही जारी, कुरूद और अर्जुनी में दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Nilmani Pal
8 March 2026 5:51 PM IST
पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही जारी, कुरूद और अर्जुनी में दो आरोपी हुए गिरफ्तार
x

धमतरी। जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कुरूद एवं थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एनएच-30 रोड ग्राम सेनचुवा मोड़ नहर पार के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से शराब बिक्री करना पाया गया। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी मशाला शराब कीमती 1,800/- रुपये एवं बिक्री रकम 350/- रुपये जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 2,150/- रुपये का मशरूका जप्त कर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 59/26 धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोपी नाम - कान्हा साहू पिता हरिशंकर साहू, उम्र 22 वर्ष साकिन - सेमरा (बी), थाना कुरूद

दूसरी कार्यवाही - थाना अर्जुनी

थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तेलीनसत्ती बायपास ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर गवाहों के समक्ष आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से 17 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1,360/- रुपये एवं नगदी रकम 360/- रुपये जप्त की गई। इस प्रकार कुल 1,720/- रुपये का मशरूका जप्त कर थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 35/26 धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोपी का नाम

हिरेन्द्र बंजारे पिता फगनुराम बंजारे, उम्र 32 वर्ष, साकिन - देमार, थाना अर्जुनी

Next Story