छत्तीसगढ़

अड्डेबाजी, नशाखोरी और वारंटियों पर पुलिस का प्रहार, 11 अड्डेबाज गिरफ्तार

Shantanu Roy
31 July 2026 6:59 PM IST
अड्डेबाजी, नशाखोरी और वारंटियों पर पुलिस का प्रहार, 11 अड्डेबाज गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान सार्वजनिक शांति भंग करने, अड्डेबाजी, नशाखोरी और फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आठ आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, जबकि तीन फरार गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया गया, जिसमें चिन्हित स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने नशाखोरी के आरोप में कारगिल चौक तिफरा निवासी 18 वर्षीय शेख अयान और तिफरा राम मंदिर के पास रहने वाले 19 वर्षीय उज्जवल कौशिक को पकड़ा। दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

इसी तरह अड्डेबाजी कर सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में तिफरा शनि मंदिर के पास निवासी राकेश साहू, यादव मोहल्ला निवासी विकास दास मानिकपुरी तथा तिफरा शनिदेव मंदिर के पास रहने वाले चंद्रप्रकाश साहू के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने इन सभी को मौके से हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की। वहीं लड़ाई-झगड़ा कर क्षेत्र में अशांति फैलाने के आरोप में नगपुरा निवासी विशाल रात्रे, प्रवीण रात्रे और देवार मोहल्ला सिरगिट्टी निवासी अशोक उर्फ पुकलू देवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिसे देखते हुए तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया।

इनमें नयापारा सिरगिट्टी निवासी अमन श्रीवास, दैहान चौक निवासी गणेश यादव और आदर्श नगर निवासी संतोष दुबे शामिल हैं। तीनों को न्यायालय के जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन तथा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी थाना पुलिस और बीट स्टाफ ने क्षेत्र में लगातार गश्त और जांच अभियान चलाया। इस दौरान चिन्हित अड्डों, सार्वजनिक स्थानों और संदिग्ध इलाकों में विशेष निगरानी रखी गई।

पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए नशाखोरी, अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और अशांति फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष अभियान लगातार चलाया जाएगा। सिरगिट्टी पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि किसी क्षेत्र में नशाखोरी, अड्डेबाजी, मारपीट, असामाजिक गतिविधियों या कानून व्यवस्था भंग करने की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का मानना है कि जनता के सहयोग से अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।
Tagsबिलासपुरसिरगिट्टी पुलिससिरगिट्टी थानापुलिस कार्रवाईनशाखोरीअड्डेबाजीअशांति फैलाने वालेवारंटी गिरफ्तारकानून व्यवस्थारजनेश सिंहआकाश चौधरीप्रतिबंधात्मक कार्रवाईबिलासपुर पुलिसअपराध समाचारछत्तीसगढ़ न्यूजBilaspurSirgitti PoliceSirgitti Police Stationpolice actionsubstance abusehangout spots for illicit activitiestroublemakersarrest of wanted individualslaw and orderRajnesh SinghAkash Chaudharypreventive actionBilaspur Policecrime newsChhattisgarh newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story