
x
रायपुर: पश्चिम क्षेत्र पुलिस द्वारा निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों एवं अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।अभियान के तहत पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
थाना-वार कार्रवाई का विवरण
थाना मुजगहन: 01 प्रकरण में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना न्यू राजेन्द्र नगर: 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना टिकरापारा: 02 प्रकरणों में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना पुरानी बस्ती: 02 प्रकरणों में 02 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
थाना डीडी नगर: 05 प्रकरणों में 05 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इस प्रकार अभियान के अंतर्गत कुल 11 प्रकरणों में 12 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी, संदिग्ध गतिविधियों एवं आपराधिक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





