छत्तीसगढ़
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का चाबुक: 4 चालकों पर लगा 40 हजार का जुर्माना, लाइसेंस होंगे निलंबित
jantaserishta.com
23 Aug 2026 12:26 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नशे में वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer) के जरिए चेकिंग करते हुए शराब पीकर वाहन चला रहे 04 चालकों को पकड़ा और उनके वाहनों को जप्त कर मामला अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया।
न्यायालय ने 22 अगस्त 2026 को मामले की सुनवाई करते हुए सभी 4 वाहन चालकों पर सख्त रुख अपनाया और प्रत्येक पर ₹10,000-10,000 का अर्थदंड लगाया। इस प्रकार न्यायालय द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर कुल ₹40,000 का जुर्माना ठोका गया है।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, केवल जुर्माना ही नहीं, बल्कि इन सभी 04 आरोपी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। बलौदाबाजार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Tagsबलौदाबाजार-भाटापारा पुलिसशराब पीकर वाहन चलानाBalodabazar-Bhatapara Policedriving under the influence of alcohol
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





