छत्तीसगढ़

कापर वायर चोरी पर पुलिस का शिकंजा, शातिर चोर और दो कबाड़ी गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 Jan 2026 9:56 PM IST
कापर वायर चोरी पर पुलिस का शिकंजा, शातिर चोर और दो कबाड़ी गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। शहर में लगातार सामने आ रही कापर वायर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए बिलासपुर पुलिस ने बड़ी और अहम कार्रवाई की है। सिविल लाइन एवं तारबहार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कापर वायर चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 173 फीट कापर वायर बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 700 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में अपराध क्रमांक 76/2026 एवं 119/2026 तथा तारबहार थाना में अपराध क्रमांक 24/2026 एवं 32/2026 दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में धारा 302(2), 317, 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी राहुल गंधर्व पिता कांशीराम गंधर्व, उम्र 22 वर्ष, निवासी मन्नू चौक टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर शामिल है। इसके अलावा एक अपचारी बालक को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों में कमलकांत दत्ता उर्फ डोकरा पिता विश्वनाथ दत्ता, उम्र 48 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, थाना तारबहार तथा मोहम्मद याकुब पिता मोहम्मद रफीक, उम्र 36 वर्ष, निवासी तालापारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगला चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के पास एक एसी का कापर वायर चोरी किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के बाद संदेही राहुल गंधर्व और एक अपचारी बालक को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने मुथूट फाइनेंस लिमिटेड, व्यापार विहार, मंगला चौक स्थित डिजिटल मार्केटिंग ऑफिस तथा तारबहार थाना क्षेत्र में एसी से कापर वायर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि चोरी किया गया कापर वायर उन्होंने कबाड़ी कमलकांत दत्ता और मोहम्मद याकुब को बेचा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों कबाड़ियों के ठिकानों पर दबिश दी और उनके कब्जे से कुल 173 फीट कापर वायर बरामद किया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन एस.आर. साहू, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत डहरिया, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, आरक्षक आशीष राठौर एवं वीरेंद्र राजपूत का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsबिलासपुर पुलिसकापर वायर चोरीसिविल लाइन थानातारबहार थानाशातिर चोर गिरफ्तारकबाड़ी गिरफ्तारएसी वायर चोरी173 फीट कापर वायरसीसीटीवी जांचपुलिस कार्रवाईBilaspur Policecopper wire theftCivil Line Police StationTarbahar Police Stationvicious thief arrestedscrap dealer arrestedAC wire theft173 feet copper wireCCTV investigationpolice actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story