छत्तीसगढ़
पुलिस की घेराबंदी...रास्ता पूछना गांजा तस्करों को पड़ा भारी, ऐसे धरे गए
jantaserishta.com
21 Dec 2025 8:58 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी की देवेन्द्र नगर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी उड़ीसा से ट्रेन के जरिए भारी मात्रा में गांजा लेकर रायपुर पहुंचे थे और शहर के कालीबाड़ी इलाके में माल की डिलीवरी देने की फिराक में थे. पुलिस ने इनके कब्जे से 14 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1.43 लाख रुपये आंकी गई है.
शनिवार शाम करीब 3:20 बजे देवेन्द्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वाल्टियर लाइन रेलवे पटरी (त्रिमुर्ति नगर) के पास दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं. वे एक मेहरून रंग का ट्रॉली बैग रखे हुए थे और आने-जाने वालों से कालीबाड़ी जाने का रास्ता पूछ रहे थे. सूचना मिलते ही सउनि देवेन्द्र बंजारे के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा.
जब पुलिस टीम ने आरोपियों के पास मौजूद मेहरून रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी ली, तो उसमें भूरे रंग के टेप से लिपटे 7 बड़े पैकेट मिले. पैकेट खोलकर गवाहों के सामने तस्दीक की गई, तो उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ था. वजन करने पर गांजे की कुल मात्रा 14.357 किलोग्राम पाई गई.
तलाशी के दौरान आरोपी अजय गड़पायले के पास से 19 दिसंबर की मुडीगुडा से रायपुर जंक्शन की रेलवे टिकट भी मिली है. इससे यह साफ हो गया कि आरोपी उड़ीसा के रास्ते गांजे की खेप लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे. पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन और नगदी भी जब्त की है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. चूंकि आरोपी माल के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके, इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रायपुर में वे यह खेप किसे सप्लाई करने वाले थे.
Tagsरायपुरदेवेन्द्र नगर थानारायपुर पुलिसरायपुर लेटेस्ट न्यूज़RaipurDevendra Nagar Police StationRaipur PoliceRaipur Latest News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





