छत्तीसगढ़

रायपुर : नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी, 1.60 किलो गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Admin2
25 Nov 2020 4:18 AM GMT
रायपुर : नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी, 1.60 किलो गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
x
नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क रायपुर। राजधानी से लगे इलाके में गोबरा नवापारा पुलिस ने 1 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया। नशे के खिलाफ पुलिस का ये अभियान लगातार जारी है जिसके चलते पुलिस ने एक बार फिर गांजा बेचने वालो पर अपनी नकेल कसी और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गोबरा नवापारा थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सुचना के अनुसार पुलिस की टीम गठित की गई और पुलिस ने आरोपी को सुमारी बाजार पुल के पास से गांजा बेचते हुए पकड़ा। आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है जो कि पहले से ऐसे मामलों में लिप्त रहता है। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी प्रकाश सोनी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट 20 बी के तहत कार्रवाई कर रही है। जब्त किये गांजे का माप किया गया तो 1 किलो 600 ग्राम हुई जिसकी कीमत 7 हज़ार रुपए है। पुलिस का अभियान अब रंग दिखाने लगा है और नशे के कारोबारी अब डरे सहमे से रहने लगे है।

Next Story