छत्तीसगढ़

रायपुर में पुलिस आरक्षक की मौत, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

jantaserishta.com
15 May 2026 9:13 PM IST
रायपुर में पुलिस आरक्षक की मौत, पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
x
स्विमिंग पूल में डूबने की आशंका.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत से सनसनी फैल गई है। फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबने से उनकी मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना माना थाना क्षेत्र की है।
पुलिस विभाग के विश्वसनीय उच्च पदस्त सूत्रो के मुताबिक, आरक्षक रमाकांत सिंह आज दोपहर अपने विभाग के कुछ साथियों के साथ VIP रोड स्थित पुजारी फार्म पहुंचा हुआ था। इसी बीच शाम करीबन साढ़े 5 बजे के आस पास पूल में डूबने से आरक्षक की मृत्यु हो गई।
पुलिस आरक्षक रमाकांत पिछले 2-3 दिनों से थोड़ा परेशान भी चल रहा था, लेकिन ऐसी कोई अधिकृत जानकारी अब तक विभाग या फिर परिजनों की तरफ से सामने नहीं आ पाई है। फिलहाल माना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को सूचित कर दिया है। आरक्षक के शव को पीएम के लिए रवाना किया गया है और सभी बिंदुओं पर जाँच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story