छत्तीसगढ़

पुलिस आरक्षक को बेरहमी से पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
18 April 2023 12:07 PM IST
पुलिस आरक्षक को बेरहमी से पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार
x
छग

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी से एक पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में 4 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि पुलिस आरक्षक को बंधक बनाकर आरोपियों ने मारपीट की। यह वारदात घोरबंधा गांव में हुई थी।

दरअसल यह मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरक्षक को बुरी तरह से पीटा और फरार हो गए। मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस ने घटना की जांच कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।

Next Story