छत्तीसगढ़

पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन कल: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री होंगे कार्यक्रम में शामिल

Nilmani Pal
20 Oct 2021 12:58 PM GMT
पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन कल: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री होंगे कार्यक्रम में शामिल
x

रायपुर। पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन 21 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी वाहिनी में प्रातः 9 बजे से 10.30 बजे तक किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सुश्री अनसुईया उईके, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, सहित अन्य मंत्रीगण, संसदीय सचिव, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण शामिल होंगे। कार्यक्रम में इस वर्ष राज्य में शहीद 32 जवानों के परिवारजन भी सम्मिलित होंगे। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों द्वारा लद्दाख में चीनी आक्रमणकारियों का अत्यंत शौयपूर्वक मुकाबला करते हुए शहादत का इतिहास रचा गया था। इसकी स्मृति में संपूर्ण भारतवर्ष में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Next Story