छत्तीसगढ़

भाजपा नेता पर शिकंजा, पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया

jantaserishta.com
24 July 2023 12:40 PM IST
भाजपा नेता पर शिकंजा, पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया
x
हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
दुर्ग. बीजेपी के दिग्गज नेता जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर उनके कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने प्रीतपाल को गिरफ्तार किया है.
यह मामला 2014 से 2020 के बीच का है. प्रीतपाल लगातार 20 सालों तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष थे. वे 2008 में दुर्ग ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रितपाल बेलचंदन को आज दोपहर तक पुलिस कोर्ट में पेश करेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story