छत्तीसगढ़

धमकाने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा, बाइक-मोबाइल और चाकू भी किए जब्त

Nil dhankar
8 April 2024 8:35 AM IST
धमकाने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ा, बाइक-मोबाइल और चाकू भी किए जब्त
x
छग

महासमुंद। धमकाने वाले गैंग और लुटेरे पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की हैं थाना तुमगांव क्षेत्र में ग्राम अछोला भट्ठी में 03 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मोटर सायकल में आकर प्रार्थी को चाकू दिखाकर मोबाईल लूटकर ले गये थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तुमगांव में अपराध/ धारा 394, 341, 34 भादवि, 25, 27 आम्र्स एक्ट के प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान उक्त तीनों मोटरसाईकल सवार आरोपी पुनः लूट करने की फिराक में अछोला से भोरिग रोड में घूम रहे थे। जिसे पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) राहुल साहू पिता पुनीत साहू आयु 19 वर्ष निवासी ग्राम आछोला थाना तुमगांव जिला महासमुन्द (02) ललित देवांगन पिता धर्मेन्द्र देवांगन आयु 19 वर्ष निवासी चंगोराभाठा थाना डी डी नगर रायपुर एव (03) विधि से संघर्षरत् बालक बताये।

टीम के द्वारा आरोपियों को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किये आरोपियों के पास से दोनों घटना में लूटा गया दो नग मोबाइल फोन बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त होंडा , बटन चाकू , लोहा का पंच आरोपियों से जप्त किया गया हैं। साथ ही आरोपियों के खिलाफ थाना तुमगांव में अपराध धारा 394, 341, 34 भादवि, 25, 27 आम्र्स एक्ट कार्यवाही की गई।

Next Story