छत्तीसगढ़

पोस्ट ऑफिस के पास सट्टा-पट्टी लिख रहे सटोरिए को पुलिस ने पकड़ा

Nil dhankar
6 Aug 2024 4:55 PM IST
पोस्ट ऑफिस के पास सट्टा-पट्टी लिख रहे सटोरिए को पुलिस ने पकड़ा
x
छग

रायगढ़ raigarh news । नगर निरीक्षक सुखनंद पटेल को मुखबीर से मेन पोस्ट ऑफिस रायगढ़ के पास एक व्यक्ति द्वारा सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी द्वारा गस्ती प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया और आरक्षक हेतराम सिदार को टाऊन पेट्रोलिंग के साथ जाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया। chhattisgarh

chhattisgarh news कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई कर सट्टा पट्टी लिखने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने अपना नाम कादीर खान पिता शेक रहीम खान उम्र 52 वर्ष साकिन चांदमारी भवानी शंकर मंदिर के पास रायगढ़ का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से 05 सट्टा पट्टी, एक डॉटपेन, एक लाईनदार कापी, नकदी रकम 4,250/- रूपये की जप्ती पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष की गई है । आरोपी पर थाना कोतवाली में धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया है ।

Next Story