छत्तीसगढ़

पुलिस ने किया 122 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द

Nilmani Pal
19 Jun 2022 11:19 AM GMT
पुलिस ने किया 122 वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द
x
छग

रायगढ़। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर छतीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 122 वाहन चालकों के लाइसेंस का निरस्तीकरण करने की कार्यवाही की गई है। जिनमे ओवर स्पीड,सिग्नल जम्प,लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक है। इस कार्यवाही में अन्य जिलों व राज्य के भी बने लाइसेंस निरस्तीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटनाओ की बढ़ती हुई संख्या से चिंतित रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। जिसके लिए उन्होंने ट्रैफिक एडिशनल एसपी महेश्वर नाग को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए थे। एडिशनल एसपी नाग व उनकी टीम ने ट्रैफिक नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चिन्हित करना शुरू किया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 122 वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस ने चिन्हित किया। इनमे रायगढ़ के अतिरिक्त अन्य जिलों व राज्य के भी लाइसेंस धारक है।

Next Story