छत्तीसगढ़

पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश, तस्कर गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 Feb 2026 8:58 PM IST
पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश, तस्कर गिरफ्तार
x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बलौदाबाजार पुलिस के चौकी बया टीम ने ओडिशा के बरगढ़ जिले से तीसरे आरोपी कुलमणी साहू उर्फ घसिया (43 वर्ष), निवासी देवांनपाली (बनबासु), जिला बरगढ़ को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने गांजा की खरीद-बिक्री और सप्लाई नेटवर्क में शामिल सभी सक्रिय तत्वों का खुलासा करने का दावा किया है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इसी महीने की शुरुआत में, 7 जनवरी 2026 को साइबर सेल और चौकी बया की संयुक्त टीम ने ग्राम बार में दो तस्करों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों की पहचान सूरज सेन उर्फ परसूराम और फलेश साहू के रूप में हुई। उनके कब्जे से कुल 7.938 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3,96,900 रुपए बताई गई। साथ ही, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया था। चौकी बया थाना राजादेवरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी भावना गुप्ता ने टीम को निर्देश दिए कि पूरी सप्लाई लाइन का पता लगाया जाए। इसके बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर ओडिशा के बरगढ़ जिले में दबिश दी और मुख्य आरोपी कुलमणी साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ओडिशा से गांजा लाकर पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को सप्लाई करता था। ये आरोपियों ने बलौदाबाजार और आसपास के क्षेत्रों में गांजा बेचते थे। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी के साथ अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क ध्वस्त हुआ है। आरोपी कुलमणी साहू को 14 जनवरी को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। अभी मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अन्य राज्यों में कहां-कहां गांजा सप्लाई करता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न केवल गांजा तस्करों के खिलाफ है बल्कि युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में कानून का भय कायम करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। बलौदाबाजार पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, तस्करी और सप्लाई नेटवर्क पर नज़र रख रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। इस मामले से जिले और आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करों और गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध नशे की गतिविधि की सूचना तुरंत थाने या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsबलौदाबाजारचौकी बयाकुलमणी साहूघसियाअंतरराज्यीय गांजा तस्करीनशा विरोधी अभियानएसपी भावना गुप्ताएनडीपीएस एक्टगांजा जब्तीसूरज सेनफलेश साहूजुपिटर स्कूटीमोबाइल फोनगिरफ्तारीकोर्टजेलसप्लाई नेटवर्कअपराधयुवाओं पर असरअवैध कारोबारपुलिस कार्रवाईध्वस्त नेटवर्कनशे का खात्माबरगढ़ ओडिशाकानून व्यवस्थाBalodabazarChowki BayaKulamani SahuGhasiyainterstate ganja smugglinganti-drug campaignSP Bhavana GuptaNDPS Actganja seizureSuraj SenFalesh SahuJupiter Scootymobile phonearrestcourtjailsupply networkcrimeimpact on youthillegal tradepolice actiondestroyed networkeradication of drugsBargarh Odishalaw and orderछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story