छत्तीसगढ़

पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा, युवक अपाहिज

Nil dhankar
26 March 2026 4:27 PM IST
पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा, युवक अपाहिज
x
छग

कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर पीटने का आरोप लगाया है। पिटाई से युवक की जांघ की हड्डी टूट गई। यह घटना तब हुई जब युवक अपने पिता के एक्सीडेंट में मृत्यु होने की घटना की जांच और जानकारी लेने थाने पहुंचा था।

धनुवारपारा (रानी रोड) निवासी राजेश मतवानी ने आरोप लगाया है कि कोतवाली थाने के 4-5 पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर गालियां दीं और लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई की। पिटाई इतनी जोरदार थी कि उसके बाएं पैर की जांघ की हड्डी (फीमर बोन) टूट गई है। युवक को तुरंत कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

युवक 2022 में हुई अपने पिता की सड़क दुर्घटना की जांच और कार्रवाई की जानकारी लेने कोतवाली थाना गया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि वे लंबे समय से पुलिस से जांच के नाम पर गुमराह किए जा रहे थे। युवक ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और कार्यवाही की मांग की थी।


Next Story