छत्तीसगढ़

होटल के बाहर चौकीदारी की पिटाई, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Nil dhankar
19 Jun 2022 5:43 PM IST
होटल के बाहर चौकीदारी की पिटाई, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
x

बिलासपुर। सिविल लाइन के पास स्थित होटल के बाहर ड्यूटी कर रहे गार्ड की पिटाई कर चार युवक भाग निकले। मारपीट से घायल युवक ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सत्यम चौक के पास स्थित होटल में निखील रजक चौकीदारी का काम करते हैं। शनिवार की रात वे होटल के बाहर चौकीदारी कर रहे थे। रात एक बजे के करीब उनकी नींद लग गई। इसी बीच चार युवक उन्हें जागकर गाली-गलौज करने लगे।

चोरों ने अपने चेहरे को गमछे से ढांक रखा था। गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक उनकी पिटाई करने लगे। मारपीट से उनके चेहरे में चोटे आई है। वहीं, उनके सिर से खून बहने लगा। मारपीट के बीच निखील के बड़े भाई भी वहीं पर मौजूद थे। उन्होंने किसी तरह बीच बचाव किया। मारपीट के बाद युवक वहां से भाग निकले। घायल ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story