छत्तीसगढ़

भेष बदलकर पहुंची पुलिस, नजारा देख पैरों तले खिसकी जमीन, 8 गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Feb 2025 10:22 AM IST
भेष बदलकर पहुंची पुलिस, नजारा देख पैरों तले खिसकी जमीन, 8 गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: नगरीय निकाय चुनाव की गहमागहमी के बीच सीपत पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नदी किनारे अवैध कच्ची महुआ शराब का जखीरा बरामद किया है. ग्राम धौराकोना उडांगी में की गई कार्रवाई में 4,72,500 रुपए कीमत की 1575 लीटर शराब जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार, गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाए जाने की जानकारी मिलने पर सीपत पुलिस की टीम एनटीपीसी के कर्मचारी व मजदूर बनकर जंगल में पहुंची थी. मामले में पकड़े गए आठ आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2), 34 (1) (च), आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है.
बताया गया कि आरोपियों के द्वारा सरहदी जिला जांजगीर और कोरबा में महुआ शराब खपाई जाती थी. नगरीय निकाय के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी शराब को खपाने की तैयारी थी. मौके से बरामद 8 क्विंटल महुआ लहान लीलागर नदी में नष्ट किया गया. वहीं शराब बनाने का उपकरण एवं बर्तन को जप्त किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story