छत्तीसगढ़
स्टाईगर सेगोटी से हार-जीत का दांव लगाते दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
jantaserishta.com
5 May 2026 6:15 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कल दिनांक 04 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम तराईमाल स्थित बीएस स्पंज के पास जुआ फड़ संचालित होने की सूचना पर तत्काल दबिश दी गई।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पेड़ के नीचे दो व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाकर स्टाईगर गोटी से जुआ खिलाते पाए गए। घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दीपक कुमार डिस्टाल्ले पिता रामचंद्र उम्र 28 वर्ष निवासी जेलपारा थाना जूटमिल रायगढ़ तथा अभय चौहान पिता सुरेश चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी विजयपुर मां बिहार कॉलोनी थाना चक्रधरनगर रायगढ़ बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी दीपक कुमार के कब्जे से 03 नग स्टाईगर गोटी और एक पुराना इस्तेमाली टॉवेल तथा आरोपी अभय चौहान के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी और नगदी रकम ₹1,700 बरामद कर जप्त किया गया। दोनों आरोपियों द्वारा हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खिलाना स्वीकार किए जाने पर उनके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
“जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस लगातार फील्ड इनपुट और पेट्रोलिंग के माध्यम से ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए है, जुआ-सट्टा पर कार्यवाही जारी रहेगी।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





