छत्तीसगढ़
जिंदल को धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्त में लिया, बंद था सेंट्रल जेल में
Nil dhankar
27 Feb 2023 3:36 PM IST

x
रायगढ़। जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल को धमकी भरा पत्र लिखने वाले को रायगढ़ पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। आरोपी पुष्पेन्द्र चौहान बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद था। रायगढ़ पुलिस ने उसका रिमांड लिया है।
बता दें कि जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल के नाम जेएसपीएल पतरापाली में विगत 18 जनवरी को डाक के जरिए एक लिफाफा पहुंचा था। जेएसपीएल के महाप्रबंधक सुधीर राय ने 23 जनवरी को लिफाफे को खोलकर उसका लेख पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। खत में उद्योगपति नवीन जिंदल को सम्बोधित करते हुए असभ्य और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, ये भी चेतावनी दी गई थी अगर 48 घंटे के अंदर 5 मिलियन ब्रिटिश पाउंड नहीं मिला तो उनको जान से मार दिया जाएगा। इस मामले को लेकर 22 जनवरी को कोतरा रोड थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।
Next Story





