छत्तीसगढ़

व्हाइट रोज होटल संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क़ानूनी कार्रवाई में किया था हस्तक्षेप

Shantanu Roy
11 July 2026 7:40 PM IST
व्हाइट रोज होटल संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क़ानूनी कार्रवाई में किया था हस्तक्षेप
x
छग
Raigarh. रायगढ़। जिले में होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस का विशेष जांच अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने शहर के होटल व्हाइट रोज में औचक जांच की। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर होटल संचालक को सुधार के लिए समझाइश दी गई, लेकिन संचालक द्वारा पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने और उग्र रवैया अपनाने पर पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के होटल, लॉज और अन्य सार्वजनिक आवासीय प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जा रही है। इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 की शाम थाना साइबर और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर स्थित होटल व्हाइट रोज में अचानक पहुंचकर जांच की। पुलिस टीम ने होटल में सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के रिकॉर्ड, आवश्यक दस्तावेज और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटल में कुछ सुरक्षा संबंधी कमियां सामने आईं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने होटल संचालक सूरज सिंह (28 वर्ष), निवासी फतेहामुड़ा, थाना जूटमिल, रायगढ़ को सुरक्षा मानकों में तत्काल सुधार करने की समझाइश दी।

पुलिस के अनुसार, समझाइश के दौरान होटल संचालक ने पुलिस टीम के साथ बहस शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार करने लगा। पुलिस द्वारा शांत रहने और सहयोग करने की बात कहने के बावजूद उसका व्यवहार आक्रामक बना रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम उसे थाना कोतवाली लेकर पहुंची, जहां भी उसने अपना उग्र रवैया जारी रखा। पुलिस ने बताया कि होटल संचालक के व्यवहार से शांति व्यवस्था प्रभावित होने और संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका को देखते हुए उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत उसे गिरफ्तार किया। इसके साथ ही धारा 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इन स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों का सत्यापन, रिकॉर्ड संधारण और नियमों का पालन करना संचालकों की जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की लापरवाही या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले के सभी होटल और आवासीय प्रतिष्ठानों की नियमित जांच की जाएगी। यदि किसी प्रतिष्ठान में नियमों का उल्लंघन,
संदिग्ध गतिविधियां
या पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने जैसी स्थिति सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि होटलों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsरायगढ़होटल जांच अभियानव्हाइट रोज होटलहोटल संचालकपुलिस कार्रवाईशांति भंगबीएनएसएससूरज सिंहएसएसपी शशि मोहन सिंहरायगढ़ पुलिससुरक्षा मानकहोटल सुरक्षालॉज जांचगेस्ट हाउसअनैतिक गतिविधियांअवैध गतिविधियांथाना कोतवालीसाइबर थानापुलिस टीमअभद्र व्यवहारगिरफ्तारन्यायालय पेशीप्रतिबंधात्मक कार्रवाईआगंतुक सत्यापनहोटल नियमकानून व्यवस्थापुलिस अभियानछत्तीसगढ़ पुलिसरायगढ़ समाचारसुरक्षा व्यवस्थाहोटल संचालक कार्रवाईपुलिस सख्तीजांच अभियानवैधानिक कार्रवाईअपराध नियंत्रणRaigarhHotel Inspection CampaignWhite Rose HotelHotel OperatorPolice ActionDisturbance of PeaceBNSSSuraj SinghSSP Shashi Mohan SinghRaigarh PoliceSecurity StandardsHotel SecurityLodge InvestigationGuest HouseImmoral ActivitiesIllegal ActivitiesKotwali Police StationCyber ​​Police StationPolice TeamIndecent BehaviorArrestedCourt AppearancePreventive ActionVisitor VerificationHotel RulesLaw and OrderPolice CampaignChhattisgarh PoliceRaigarh NewsSecurity ArrangementsHotel Operator ActionPolice StrictnessInvestigation CampaignLegal ActionCrime Controlछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story