छत्तीसगढ़

कलेक्टर के अपहरण में शामिल नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

Rounak Dey
21 Aug 2021 1:28 PM IST
कलेक्टर के अपहरण में शामिल नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
x
फाइल फोटो 
छत्तीसगढ़

सुकमा। कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के अपहरण में शामिल इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। बड़े सट्टी इलाक़े से जवानों ने इनामी नक्सली को धर बदोचा है। जानकारी के अनुसार सुकमा पुलिस को पुना नर्कोम अभियान के तहत सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि नक्सली क्षेत्र की कई अन्य घटनाओं में शामिल रहा है। वहीं पुलिस ने नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। SP सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टी की है।

बता दें कि साल 2012 में सुकमा के तत्कालीन कलेक्टर आईएएस एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण नक्सलियों ने कर लिया था। इस घटना में नक्सलियों ने कलेक्टर के दो एसपीओ की हत्या भी कर दी थी। वहींपुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार इनामी नक्सली इस घटना में शामिला था।


Next Story