छत्तीसगढ़
पुलिस ने हत्या मामले में फरार आरोपी को झारखंड से किया गिरफ्तार
Shantanu Roy
29 May 2026 11:00 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी को बिलासपुर लाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह मामला 18 मई 2026 की घटना से जुड़ा है, जिसमें एक व्यक्ति की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई थी।
मामले में प्रार्थी ने थाना सिरगिट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा भाई विनोद लोमदा 18 मई को अपनी पत्नी पूनम लोमदा के साथ राउरकेला पैसे लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। 20 मई को पूनम वापस घर लौटी और बताया कि विनोद राउरकेला में काम करने रुक गया है। बाद में पूछताछ और जांच के दौरान कई परतें खुलीं, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पुलिस जांच में सामने आया कि पूनम लोमदा ने अपने प्रेमी सुगड टोप्पनो और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति विनोद लोमदा की हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने विनोद को पैसे दिलाने का झांसा देकर उसे झारखंड से लोकल ट्रेन में बैठाया और बिलासपुर रेलवे स्टेशन के आगे रेलवे पटरी किनारे ले गए। 19 मई की तड़के करीब 3 बजे से 5 बजे के बीच आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर और चाकू से गला रेतकर विनोद लोमदा की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को रेलवे पटरी के किनारे पानी भरे कीचड़ में फेंक दिया गया, ताकि पहचान और सबूत मिटाए जा सकें।
इस मामले में पहले ही आरोपी पत्नी पूनम लोमदा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मुख्य आरोपी सुगड टोप्पनो घटना के बाद से लगातार फरार था, जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन में थाना सिरगिट्टी प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस ने विशेष टीम गठित की। टीम को झारखंड रवाना किया गया, जहां तकनीकी इनपुट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।
पुलिस ने झारखंड के रांची जिले के रंगामाटी, थाना अनंतपुर क्षेत्र से आरोपी सुगड टोप्पनो (27 वर्ष) को हिरासत में लिया और उसे बिलासपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे प्रकरण में पुलिस की जांच जारी है और हत्या की इस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
Tagsसिरगिट्टीबिलासपुरहत्या मामलाफरार आरोपी गिरफ्तारझारखंडविनोद लोमदापूनम लोमदासुगड टोप्पनोरेलवे ट्रैक हत्यापुलिस कार्रवाईन्यायिक रिमांडतकनीकी साक्ष्यरजनेश सिंहछत्तीसगढ़ पुलिसक्राइम न्यूजअपराध खबरप्रेम प्रसंग हत्याट्रेन से ले जाकर हत्याआरोपी गिरफ्तारजांच जारीसिविल लाइन पुलिसविशेष टीमबिलासपुर क्राइमरेलवे पटरीहत्या केस अपडेटSirgittiBilaspurmurder caseabsconding accused arrestedJharkhandVinod LomdaPoonam LomdaSugad Toppnorailway track murderpolice actionjudicial remandtechnical evidenceRajneesh SinghChhattisgarh Policecrime newslove affair murdermurder by taking away from trainaccused arrestedinvestigation continuesCivil Line Policespecial teamBilaspur crimerailway trackmurder case update
Next Story





