छत्तीसगढ़

पुलिस की कार्रवाई, मोटर सायकल पर महुआ शराब तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Jan 2025 3:03 PM IST
पुलिस की कार्रवाई, मोटर सायकल पर महुआ शराब तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: कल 21 जनवरी 2025 को चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम पंडरीपानी के पास दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने डिग्री कॉलेज के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी की और पेशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर CG 13 AD 4045) सवार दोनों व्यक्तियों को रोककर जांच की।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 1,400 रुपये है, बरामद की गई। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार यादव (40 वर्ष) निवासी सेठीनगर और रितेश सिंह (43 वर्ष) निवासी छोटे अतरमुडा के रूप में हुई है।
दोनों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक समुंद निराला, आरक्षक मिनकेतन पटेल और महिला आरक्षक अनिता बेक ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर यह अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story