छत्तीसगढ़

लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के प्रयास के मामले में पुलिस की कार्रवाई

jantaserishta.com
24 Aug 2026 12:48 PM IST
लल्ला सोनवानी को छुड़ाने के प्रयास के मामले में पुलिस की कार्रवाई
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
रायपुर: थाना गोबरा नवापारा में दर्ज अपराध क्रमांक 222/2026, धारा 115(2)-BNS, 126(2)-BNS, 132-BNS, 221-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS एवं 61-BNS के प्रकरण में थाना गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इस प्रकरण में NSA के आरोपी लल्ला सोनवानी सहित कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा सभी आरोपी वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं। प्रकरण की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर आरोपी सुनील सोनवानी की पहचान की गई।
आरोपी सुनील सोनवानी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा विरोध किए जाने पर संघर्ष की स्थिति निर्मित हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू में लेकर विधिवत गिरफ्तार किया गया
थाना गोबरा नवापारा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, अपराधियों को संरक्षण देने अथवा गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story