
x
छग
KCG केसीजी: पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना गातापार पुलिस ने ग्राम गातापार जंगल में छापेमारी कर एक महिला को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 5 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि योगिता देवांगन (37 वर्ष), निवासी ग्राम गातापार जंगल, अपने घर के सामने अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने के लिए रखी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।
तलाशी के दौरान आरोपी महिला के पास से काले रंग के गमछे में रखे पांच पैकेट झिल्ली में भरी कुल 5 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने जब महिला से शराब से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।
इसके बाद पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर सीलबंद किया और आरोपी महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 27/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





