
अंबिकापुर। अंबिकापुर में अश्लील फोटो और मैसेज करने वाले काॅलेज के प्राध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रिंसिपल द्वारा छात्रा को अश्लील फोटो और वीडियो भेजता था। पीड़िता की जब शादी तय हुई तो आरोपी ने लड़के वालों को भ्रमित कर शादी तुड़वा दिया था। इतना ही नहीं पीड़िता का अपहरण कर उसका मोबाइल छीन लिया था।
पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2025 में शासकीय राजमोहिनी कन्या महाविद्यालय के इतिहास विषय के सहायक प्राघ्यापक चंद्र किशोर कौशल पीड़िता को व्हाट्सप पर मैसेज भेजा करता था। छात्रा भी शिष्टाचार वश रिप्लाय कर दिया करती थी। आरोपी ने पीड़िता को माह अक्टूबर-नवम्बर 2025 में व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील फोटो व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मैसेज करने लगा।
इस बात से परेशान होकर छात्रा ने चंद्र किशोर का नम्बर ब्लॉक कर घटना की जानकारी अपने परिजन व महाविद्यालय प्रबंधन को दी थी। आरोपी को परेशान नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी। महाविद्यालय में शिकायत करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को और अधिक परेशान करना प्रारंभ कर दिया। पीड़िता की 1 मई को विवाह होना था। आरोपी द्वारा वर पक्ष वालों को पीड़िता के बारे में भ्रमित कर शादी तुड़वा दिया था।





