छत्तीसगढ़

चिटफंड कंपनियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, PACL कंपनी के डायरेक्टर ने की थी करोड़ों की ठगी

jantaserishta.com
7 April 2022 10:41 PM IST
चिटफंड कंपनियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, PACL कंपनी के डायरेक्टर ने की थी करोड़ों की ठगी
x
पढ़े पूरी खबर

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में निवेशकों की राशि वापसी के लिए चिटफंड कंपनियों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. वहीं आज सिटी कोतवाली पुलिस ने PACL कंपनी के डायरेक्टर सुब्रता भट्टचार्य को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दरअसल, दो वर्ष पूर्व PACL कंपनी के लोग पैसे दोगुने करने के नाम से सैकड़ों लोगों से 1 करोड़ रुपये से अधिक रकम जमा जमा करा कर फरार हो गए थे, जिस पर लोगों ने सिटी कोतवाली और कुंडा थाना में PACL कंपनी के विरुद्ध शिकायत की थी.
उसके बाद से पुलिस विगत वर्षों से PACL कंपनी के डायकरेक्टर की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन सुब्रता भट्टचार्य ने पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे. पुलिस ने बड़ी मशक्कद के बाद आज PACL कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
कवर्धा ASP मनीषा ठाकुर ने कहा कि आरोपी PACL के डायरेक्टर के खिलाफ 420 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story