छत्तीसगढ़

बकरी लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता, 5 साल बाद आरोपी अरेस्ट

Nil dhankar
11 Dec 2025 9:30 AM IST
बकरी लूट मामले में पुलिस को मिली सफलता, 5 साल बाद आरोपी अरेस्ट
x
छग

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में 2020 में हुई लूट की एक पुरानी घटना का मुख्य आरोपी आखिरकार 5 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। घटना के बाद से फरार चल रहा आरोपी अरमान खान (27), जो अपना नाम और पहचान बदलकर छिंदवाड़ा में रह रहा था। वहीं ऑटो चलाकर दिन गुजार रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने छिंदवाड़ा जाकर बकरी लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, 24 सितंबर 2020 को महमरा कॉलेज के पास बुजुर्ग अपनी बकरियां चरा रहा था। तभी ऑटो सवार चार लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की और उसकी दो बकरियां लूटकर ऑटो में डालकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों सलीम खान उर्फ सोनू, आसिफ अली और संतोष कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया था। उनसे लूटी गई दोनों बकरियां भी बरामद कर ली गई थीं। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।

इस लूट की वारदात का चौथा आरोपी अरमान खान, जो ऑटो चलाकर वारदात स्थल से फरार हुआ था। लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। उसकी गिरफ्तारी न होने पर प्रकरण में धारा 173(8) के तहत चालान पेश किया गया था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। बाद में पता चला की आरोपी बैल बाजार, छिंदवाड़ा में निवास कर रहा है। वहीं पर ऑटो चलाकर बस गया है।


Next Story