छत्तीसगढ़

मस्तूरी गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई संदिग्ध हिरासत में

Nil dhankar
29 Oct 2025 5:15 PM IST
मस्तूरी गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई संदिग्ध हिरासत में
x

बिलासपुर। मस्तूरी में हुई गोलीकांड की घटना में पुलिस को बड़ी लीड मिली है। पुलिस ने मामले में दर्जनभर संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की 6 टीमें मामले की जांच कर रही हैं। पुराने रंजिश, जमीन विवाद व वर्चस्व की लड़ाई को घटना के पीछे का कारण माना जा रहा है।

पुलिस जल्द मामले में मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। SSP के मुताबिक जांच में महत्वपूर्ण लीड मिले हैं। दर्जनभर संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के आधार पर वारदात से जुड़े सभी आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसके लिए अलग- अलग 6 टीमें एक्टिव हैं। जल्द मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

हालांकि, घटना के बाद अब इसपर सियासत भी गरमाने लगी है। कांग्रेस ने घटना के बहाने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है। कांग्रेस विधायक का कहना है, बीजेपी सरकार में आम जनता, जनप्रतिनिधि कोई सुरक्षित नहीं है। बालिका, महिलाओं के साथ रेप हो रहे हैं। दिनदहाड़े गोली चल रही है। सरकार अपराधियों पर कार्रवाई छोड़ उन्हें संरक्षण देने में लगी हुई है। गृहमंत्री केवल बस्तर से नक्सली खत्म करने में लगे हुए हैं, प्रदेश की कानून व्यवस्था से उनको कोई मतलब नहीं रह गया है।

Next Story
null