छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस को मिली सफलता, फरार आरोपी पकड़ा गया

jantaserishta.com
13 Nov 2026 2:53 PM IST
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस को मिली सफलता, फरार आरोपी पकड़ा गया
x
छत्तीसगढ़.
मनेन्द्रगढ़: नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चिरमिरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान प्रियांशु गौर निवासी चिरमिरी के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने जशपुर जिले से लेकर भागलपुर क्षेत्र तक आरोपी की तलाश की। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है।
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश मिलने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story