छत्तीसगढ़

जहरीली मकड़ी ने काटा, बर्तन साफ कर रही महिला हुई बेहोश

Nilmani Pal
3 May 2023 7:14 AM IST
जहरीली मकड़ी ने काटा, बर्तन साफ कर रही महिला हुई बेहोश
x
छग

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र में जहरीली मकड़ी टारेंटयुला के काटने से महिला की हालत गंभीर है। महिला हेमा यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिसिन विभाग के एमडी डॉ चंद्रकांत ने बताया कि फिलहाल महिला का सिम्प्टोमैटिक ट्रीटमेंट किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पाली गांव की महिला हेमा यादव रोजाना की तरह अपने घर का काम निपटा रही थी, तभी उसे अचानक एक बड़ी सी मकड़ी ने काट लिया। मकड़ी के काटने से वो चिल्लाई। जहां मकड़ी ने उसे काटा, वहां उसे तेज दर्द हुआ और थोड़ी देर के बाद वो बेहोश हो गई। इधर उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पति रविकांत यादव पत्नी के पास पहुंचा।

रविकांत ने बताया कि पत्नी बर्तन साफ कर रही थी, उसी दौरान उसे मकड़ी ने काटा। जब वो वहां पहुंचा, तो पत्नी बेहोश हो गई थी। मकड़ी वहीं पर थी, जिसे उसने पकड़ लिया। पत्नी हेमा को लेकर वो तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को मकड़ी दिखाई। इसके बाद महिला का इलाज शुरू हुआ।


Next Story