छत्तीसगढ़

देशी शराब में जहर! जांजगीर में दो की मौत

Nil dhankar
7 March 2025 12:28 PM IST
देशी शराब में जहर! जांजगीर में दो की मौत
x

रायपुर। जांजगीर चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देशी शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने देसी शराब पी थी। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जहां मौके पर ही एक ने दम तोड़ दिया। तो वहीं दूसरे की इलाज के ​दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला नवागढ़ के भठली-उदयभाठा गांव की है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों ने आपस में बैठक सबसे पहले शराब का सेवन किया। जिसके बाद जिसके बाद दोनों की तबियत अचानक बिगड़ गई। मृतकों की पहचान सीताराम सतनामी और रोहित सतनामी के रूप में हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि शराब में जहरीला पदार्थ मिलाई गई थी। जिससे दोनों की मौत हुई है।

Next Story